बेहट: दिन दहाड़े मेडिकल स्टोर से चोरी करने वाला अभियुक्त चिम्माबांस रोड से हुआ गिरफ्तार
अनवरपुर बरौली के मेडिकल स्टोर से दिन दहाड़े 18,000 रूपये चोरी करने वाले अभियुक्त को थाना बेहट पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त कलीम पुत्र शकील को चिम्बाबांस की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे चोरी किये गये 2,150/- रूपये नगद बरामद हुए।