सहारनपुर: कुतुबशेर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान हथियार समेत दबोचा युवक, तमंचा और कारतूस बरामद कर भेजा जेल
सहारनपुर में अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान कुतुबशेर पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं।