आनंदपुरी थाना परिसर में थानाधिकारी कपिल पाटीदार की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों, शांति समिति, ग्राम रक्षक दल, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों तथा यूथ सीएलजी सदस्यों की एक बैठक हुई। पाटीदार ने सभी सदस्यों से कहा कि त्योहारों और चुनावों के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।