पूरनपुर: बिजली कटौती से लोग बेहाल, रात होते ही गुल हो जाती है विद्युत सप्लाई
पूरनपुर नगर व देहात में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। सोमवार को दिन में बिजली संकट को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर करीब पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चूड़ियां पहनाने और सिंदूर भरने तक की चेतावनी दी थी।