सरमथुरा: सरमथुरा रोडवेज बस स्टैंड पर अवैध कब्जे का आरोप
धौलपुर जिले के सरमथुरा कस्बे में स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बस स्टैंड परिसर में धीरे-धीरे अवैध निर्माण और अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस संबंध में भरत सिंह मीणा, जो आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जनजाति) हैं, ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा