टिकारी: टिकारी के बकसु बिगहा और वैध बिगहा में अज्ञात चोरों ने की चोरी, पुलिस जाँच में जुटी
Tikari, Gaya | Apr 20, 2026 टिकारी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में रविवार की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पहली घटना नगर परिषद क्षेत्र स्थित बकसू बीघा गांव में घटी। जिसमें ग्रामीण मिथलेश यादव के घर से हजारों की चोरी को अंजाम दिया गया। वहीं वैध बिगहा में उत्तम कुमार के घर में भी अज्ञात चोरों ने चोरी की। घटना की सूचना के बाद पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुटी हुई है।