सूरतगढ़: 14 तक सड़क मरम्मत करवाने की मांग, नहीं तो 15 दिसंबर को परशुराम चौक-RHB कॉलोनी रोड जाम करेंगे, दुकानदार परेशान
सूरतगढ़ मे बीकानेर रोड़ पर परशुराम चौक-RHB कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क टूट चुकी है। इससे वाहन चालकों के साथ दुकानदार भी परेशान है। यह रास्ता रोडवेज बस स्टैंड की ओर भी जाता है। हैरानी की बात है कि यह सड़क अभी गारंटी अवधि मे ही है। फिर भी लोग 1 साल से इसकी पीड़ा भोग रहे हैं। अब रविवार को दुकानदारों ने बैठक कर आंदोलन का निर्णय लिया। यह जानकारी रविवार शाम दी गयी।