गुरारू: बहवलपुर गांव में बिजली चोरी करने पर 31 हजार का जुर्माना, प्राथमिकी दर्ज
Guraru, Gaya | Sep 13, 2026 बिजली चोरी के आरोप में एक उपभोक्ता पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जेई संजय चौधरी ने रविवार को बताया कि बहवलपुर गांव निवासी विनय शर्मा के घर जांच में पाया गया कि कनेक्शन होने के बावजूद मीटर को बाइपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। इस पर 31,980 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।