शिवपुरी: सिरसौद गांव में भटकी मासूम को ग्रामीणों ने परिजनों से मिलाया, सोशल मीडिया बना मददगार
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसौद गांव में शनिवार रात करीब 9 बजे एक गुम हुई मासूम बच्ची मिलने का मामला सामने आया। बच्ची ठीक से अपना नाम और पता भी नहीं बता पा रही थी। ऐसे में गांव के निवासी जगदीश नीखरा ने मानवता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित अपने पास रखा और उसके परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास शुरू किया। जगदीश नीखरा ने बच्ची का वीडियो बनाकर ।