पोहरी: पोहरी जनपद में आयोजित जनकल्याण शिविर में दिव्यांग हितग्राहियों के ट्राइसाइकिल मिलने पर खुशी से खिले चेहरे
Pohri, Shivpuri | Jun 16, 2026 जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड पोहरी में आयोजित जनकल्याण शिविर के द्वितीय दिवस पर जब दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल वितरित की गई, तब उनकी खुशी देखने लायक थी। शिविर में मंगलवार शाम 4 बजे विभिन्न विभागों द्वारा हितलाभ वितरण एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।