खुरई: श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की 125वीं जयंती में शामिल हुए विधायक भूपेंद्र सिंह, जनसुनवाई में सुनी आमजन की शिकायतें।
Khurai, Sagar | Jul 6, 2026 सोमवार को खुरई भाजपा स्थानीय कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह भी शामिल हुए, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम माना,शाम 6 बजे तक भूपेंद्र सिंह ने जन सुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी।