सांगानेर: शिवदासपुरा इलाके में राजीनामा कराने गए युवक की चाकू से हत्या, खाली प्लॉट में मिला शव, दोस्तों के झगड़े में गई जान
शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दोस्तों के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने पहुंचे एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक दोस्तों के बीच राजीनामा कराने गया था, लेकिन बातचीत के दौरान हुए विवाद में एक हमलावर ने उसके सीने और पेट में चाकू घोंप दिया। शनिवार सुबह उसका शव खून से लथपथ हालत में खाली प्लॉट में मिला।