रामपुर: संत शिरोमणि रविदास गेस्ट हाउस में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के संबंध में महिलाओं की प्रेसवार्ता आयोजित की गई
Rampur, Rampur | Apr 15, 2026 बुधवार को दोपहर एक बजे संत शिरोमणि रविदास गेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, पारुल अग्रवाल एवं अन्य महिला पदाधिकारियों ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' की सराहना की। उन्होंने महिला आरक्षण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष आभार व्यक्त किया।