आगर: अजय श्री टॉकीज के समीप पिकअप ने एक बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक हुआ चोटिल
अजय श्री टॉकीज के समीप एक मैकेनिक की बाइक को पिकअप ने टक्कर मारी जिसमें मैकेनिक की बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मैकेनिक को मामूली चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों वाहन चालकों को समझाते हुए वहां से रवाना किया। घटना के दौरान वहां काफी भीड़ लग गई जिसे पुलिस के जवानों ने हटाया।