मिश्रिख: मछरेहटा में पति ने अपने अवैध संबंधों के चलते पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
जनपद के मछरेहटा इलाके में एक दिन पूर्व संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद अस्पताल में ससुराल वाले महिला का शव छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सीतापुर में कराया है। मायके वालों ने पति पर अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है, पुलिस तहकीकात में जुटी है।