बरेली: बरेली में ड्रग्स माफिया पर बड़ा एक्शन, 7 सदस्यों का गैंग चिन्हित, अकरम बना मास्टरमाइंड
बरेली जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित ड्रग्स माफिया गिरोह का खुलासा किया है। इज्जतनगर पुलिस की आख्या के आधार पर अकरम पुत्र बाबू को गैंग लीडर बनाते हुए कुल 7 सदस्यों को माफिया गिरोह के रूप में चिन्हित किया गया है। इस गिरोह को चिन्हीकरण संख्या म-16/2026 दी गई है।