जशपुर: मोदी सरकार के 12 साल: विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम काल - मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण के स्वर्णिम काल के रूप में याद किए जाएंगे। बगिया स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने विभिन्न समाजों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों का शाल, श्रीफल एवं शासन की उपलब्धियों की पुस्तिका देकर सम्मान किया।