बलियापुर: सुरूंगा पंचायत भवन का पीएमयू टीम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने किया निरीक्षण
DMFT PMU टीम के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहम्मद हसन ने सुरूंगा पंचायत भवन का निरीक्षण, मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे किया। उन्होंने साज सज्जा, साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पंचायत भवन को डीएमएफटी फंड से विकसित करने की योजना है, जिसमें चारदिवारी, सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर, पंखा, चैयर, टेबल आदि शामिल हैं। वही इस मौके पर मुखिया विजय कालिंदी और अन्य उपस्थित थे