अनूपगढ़: अनूपगढ़ के पब्लिक पार्क के पास कबाड़ का काम करने वाले दुकानदार पर अतिक्रमण का आरोप
पब्लिक पार्क के पास कबाड़ का काम करने वाले दुकानदार पर अतिक्रमण करने और आमजन को परेशान करने का आरोप लगा है। इस मामले में पब्लिक पार्क के पास स्थित एक अन्य दुकान के दुकानदार पवन भटेजा ने आज सोमवार शाम 4:30 बजे बताया की कबाड़ का काम करने वाले दुकानदार के द्वारा सरकारी सड़क पर अतिक्रमण किया गया है और आए दिन यहां टायरों को जलाकर वातावरण प्रदूषित किया जाता है।