कटघोरा: एसईसीएल की कोयला धूल से पांच गांव परेशान, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Katghora, Korba | Jun 15, 2026 एसईसीएल सुराकछार की रेलवे साइडिंग से उड़ने वाली कोयले की काली धूल ने वार्ड 65 प्रेम नगर समेत आसपास के 5 गांवों का जीना मुश्किल कर दिया है। जरा सी हवा चलने पर पंखा दफाई, भेरोताल, सुरा कछार, भक्तु दफाई तक महीन कोल डस्ट का गुबार पहुंच जाता है। इससे दमा, खांसी, सांस और आंखों की बीमारियां बढ़ गई हैं।