चायल: चायल तहसील परिसर में पूजा पाल ने अधिवक्ताओं से अशोक राठौर के लिए समर्थन मांगा
चायल (कौशाम्बी)। प्रयागराज-झांसी स्नातक खंड विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल विधायक पूजा पाल चायल तहसील परिसर पहुंचीं। यहां उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में मतदान करने की अपील की।