बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महोखर गांव में शराब के नशे में घर के पास पेशाब करने के लिए मना करने पर 6 लोगों नें 4 लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायलों नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर सभी घायलों का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण बांदा जिला अस्पताल में कराया है।