दनियावां: दनियावां पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
Daniawan, Patna | Apr 20, 2026 दनियावां पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का उद्वेदन किया है।16 अप्रैल को दनियवां बाजार से राजेश राम की बाइक चोरी हुई थी। अनुसंधान के क्रम में चोरी के बाइक के साथ एकंगरसराय के पास से दो नाबालिक को निरुद्ध किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी की एक और बाइक के साथ हिलसा पेट्रोल पंप के पास से दो किशोर को निरुद्ध किया है। बाइक चोरों का सरगना मियां बिगहा निवासी वीरू पासवान है।