बांका: ककना गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Oct 19, 2024 सदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की संध्या करीब 7 बजे ककना गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली ककना गांव में फिल्ली पासवान शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया।