बिहारीगंज: दिनदहाड़े 71 हजार की चोरी, बाइक की डिक्की तोड़ ले उड़े चोर
बिहारीगंज में दिनदहाड़े बाइक की डिक्की से 71 हजार रुपये चोरी हो गए। पीड़ित चंदन ठाकुर ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकालने के बाद वे पंचवटी चौक स्थित एक खाद-बीज दुकान पर गए थे। करीब 10 मिनट बाद लौटने पर डिक्की खुली मिली और रुपये से भरा थैला गायब था। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच में जुट गई है।