बौंली: रवासा गांव स्थित तलाई में 2 दिन से फंसे गोवंश का गोसेवक दल ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद किया सफल रेस्क्यू
उपखंड बौंली के रवासा गांव स्थित तलाई में एक गोवंश फंस गया। दो दिन से गोवंश तलाई में फंसा रहा।जिसकी सूचना पर आज शुक्रवार सुबह लगभग 7:00 बजे गोसेवक दल मौके पर पहुंचा। गोसेवक देवराज गुर्जर सहित अन्य युवाओं ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद गोवंश का सफल रेसक्यू किया।वहीं पशु चिकित्सक दल द्वारा गोवंश का उपचार करवाया गया।