गोरखपुर: गंभीर बीमारियों में आर्थिक मदद की गुहार लेकर जनता दर्शन में गोरखनाथ पहुंचे, लोगों को सीएम ने आश्वस्त किया
जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को CM ने आश्वस्त किया कि वे उच्चीकृत अस्पताल से इस्टीमेट मंगवा लें,इलाज खर्च में सरकार भरपूर आर्थिक मदद करेगी।सीएम योगी ने इसे लेकर अफसरों को निर्देशित भी किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है,उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को भेजे।