अरवल: वासिलपुर टायर दुकान में लाखों की चोरी, चोरों ने दरवाजा तोड़ ₹50 हजार कैश और जेवरात लूटे
Arwal, Arwal | Apr 26, 2026 अरवल जिले के वासिलपुर के पास एक टायर दुकान पर रात में चोरों ने सेंधमारी कर दी। पीछे के दरवाजे को तोड़कर घुसे चोरों ने दुकान से 50 हजार रुपये से अधिक का नगद कैश और कीमती जेवरात लूट लिए। दुकान मालिक ने सुबह घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।