मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड मुख्यालय स्थित निषाद कॉटेज में रविवार दोपहर करीब तीन बजे पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री रमा निषाद का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंत्री ने जनता दर्शन एवं आभार यात्रा के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि औराई का विकास उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।