सूरजपुर: बसदेई चौकी पुलिस ने जुए के फड़ पर दबिश देकर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, नगदी, वाहन और मोबाइल किया ज़ब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹12,860 नगद, 52 पत्ती ताश, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, एक ऑटो और तीन मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त सामान की कुल कीमत करीब ₹2 लाख 20 हजार 820 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों में नेहरू गोंड, प्रवीण यादव, शिवसेवक सारथी, राजकुमार पनका और बेला राजवाड़े शामिल हैं।