किशनगंज: स्टेडियम के अभाव में दम तोड़ती खेल प्रतिभाएं, आवंटित भूमि पर हो रहा अतिक्रमण
जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे मिली उपखंड मुख्यालय किशनगंज में स्टेडियम के अभाव से खेल प्रतिभाओं को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। करीब 12 वर्ष पूर्व खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित की गई थी, लेकिन देखरेख के अभाव में उस पर अतिक्रमण हो गया। स्कूल प्रशासन ने एसडीएम को अवगत कराया, बावजूद कार्रवाई लंबित है।