बदायूं: उझानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को देशी तमंचा, एक कारतूस और एक मोटर साइकिल के साथ किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Apr 7, 2026 बदायूं की थाना उझानी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वाहन चेकिंग की जा रही थी। पुलिस के प्रेसनोट के अनुसार पुलिस ने चेकिंग के दौरान सहसवान को जाने वाले नवनिर्मित पुल के नीचे से थाना सहसवान क्षेत्र के बादशाहबाद हमूरपुर चमरपुरा के रहने वाले राजेश उर्फ डैविडी एक देशी तमंचा एक कारतूस व मोटसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है।