पाटी: पुलिस ने ग्राम आवली व हरला से 36 बल्क लीटर देशी शराब जब्त की, दो आरोपी गिरफ्तार,केश दर्ज,विवेचना जारी
Pati, Barwani | Jun 27, 2026 अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाटी थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर मुखबिर की सूचना पर अवैध देशी शराब जब्त की है। इन मामलों में पुलिस ने 2 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनो से कुल 36 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब जनता कर FIR दर्ज की है