बहोरीबंद: बहोरीबंद में भीषण सड़क हादसा, हाईवा की टक्कर से 17 वर्षीय युवती की मौत, चार घायल, मामला दर्ज
कटनी जिले के बहोरीबंद थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में एक इलेक्ट्रिक ऑटो को तेज रफ्तार हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे घटना के संबंध में डिहुँटा निवासी ऑटो चालक देवसिंह यादव ने थाने में आज रविवार दोपहर करीब 12 बजे एफआईआर दर्ज कराई है उन्होंने बताया कि उनकी ऑटो बस स्टैंड के पास खड़ी थी