हज़ारीबाग: 12 साल का इंतज़ार खत्म! जब धोनी से मिली हज़ारीबाग के कलाकार की मेहनत को पहचान
हजारीबाग के युवा स्केच आर्टिस्ट कोमन राज का 12 साल पुराना सपना आखिरकार पूरा हो गया। रांची के जेएससीए स्टेडियम में उन्हें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज Mahendra Singh Dhoni से मिलने का मौका मिला। कोमन अपनी बनाई हुई धोनी की स्केच पेंटिंग लेकर पहुंचे थे। लंबे इंतजार के बाद धोनी ने न केवल उनकी कलाकृति स्वीकार की, बल्कि उस पर ऑटोग्राफ भी दिया और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। इस खास पल से भावुक कोमन ने कहा कि वह वर्षों से इस मुलाकात का इंतजार कर रहे थे।