सैदपुर नगर में भितरी मोड़ से कोतवाली तक के बीच भारी ट्रैफिक के चलते सड़क पर रोजाना घंटों लग रहे भीषण जाम से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए समाजसेवियों ने क्षेत्राधिकारी को पत्रक देकर यथाशीघ्र उचित कार्रवाई की माँग की। जिसे स्वीकार करते हुए क्षेत्राधिकारी ने 4 से 5 दिन में समुचित कदम उठाए जाने का उन्हें सकारात्मक भरोसा दिया।