वारिसलीगंज: बेल्डा गांव से तीन साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लकी ड्रा का नाम पर ठगी, कई सामान बरामद
वारिसलीगंज पुलिस ने बेलढा गांव में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इन लोगों के पास चार एंड्राइड मोबाइल एवं कस्टमर डाटा बरामद किया गया है। अपराधियों की पहचान बेलढा गांव निवासी संटू पासवान, विक्रम कुमार एवं गुलशन कुमार के रूप में किया गया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी लकी ड्रा का प्रलोभन देकर लोगों को ठगने का काम कर रहा था।