कोईलवर: ओपी से थाना बनने के बाद गिद्धा थाना पहुंचे एएसपी किये थाने का निरीक्षण दिए कई अहम दिशा निर्देश।
ओपी से थाना बनने के बाद आज रविवार को गिद्धा थाना पहुंचे एएसपी परिचय कुमार। थाना पहुंचने के बाद उनके द्वारा थाने में चारों तरफ घूम कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस पब्लिक मैत्री पर बात चीत की गई। इस मौके पर गिद्धा पूर्व उप प्रमुख शशिकांत त्रिपाठी,रवि कुमार उमेश सिंह उपस्थित थे