मुज़फ्फरनगर: रामपुर तिराहा में होटल को लेकर हंगामा, मालिक ने कहा- 'दबाव बनाकर मांगे पैसे', वायरल वीडियो में लगाए आरोप
रामपुर तिराहा स्थित एक होटल को लेकर विवाद गहरा गया है। होटल मालिक ने हिंदूवादी नेता सुमित बजरंगी और उनके साथियों पर हंगामा करने और पैसों की मांग का आरोप लगाया है। दबाव से परेशान होकर मालिक ने होटल पर ताला जड़ दिया और वीडियो वायरल कर दिया। वहीं सुमित बजरंगी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस के साथ जांच कराई गई थी