सगड़ी: हैदराबाद में पति ने मारपीट कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, एसपी ग्रामीण चिराग जैन का मामले में कार्रवाई को लेकर आया बयान
आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदराबाद में आपसी विवाद को लेकर पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई । वही महिला के मायके पक्ष के लोगों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है । मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद में मूल रूप से बंगाल प्रांत का रहने वाला तन्मय विश्वास ने बंदना से शादी की थी । बंदना का मायके महराजगंज थाना क्षेत्र में है ।