संगरिया: वार्ड 27 में जन सुनवाई केंद्र पर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई
आज बुधवार दोपहर को 2 बजे वार्ड 27 में जन सुनवाई केंद्र पर कांग्रेस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी मुखराम धतरवाल मौजूद रहे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि आज से कांग्रेस द्वारा संगठन बढ़ाओ,लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा पंचायती राज व निकाय चुनाव न करवाने पर विरोध दर्ज करवाया जाएगा।