बेगूसराय: साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच फायरिंग में एक महिला जख्मी, स्थिति नाजुक
बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग में गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई. आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घरवालों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भेजा जहां स्थिति चिंताजनक देख डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना साहेबपुर कमाल थाना इलाके की है. लगभग 26 वर्षीय गोली से घायल कंचन देवी घायल है.