बहेड़ी: भीषण गर्मी के चलते बहेड़ी में विद्युत व्यवस्था हुई चरमरा, ट्रांसफार्मर पर लगाए गए पंखे, किया गया पानी से तर
भीषण गर्मी में बीते रोज़ से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था बीती रात में और भी चरमरा गई बीते कई रोज़ से भीषण गर्मी के चलते जहां बिजली की खपत और भी बढ़ गई है तो वहीं इस तेज़ गर्मी में लगातार बढ़ रहे लोड के चलते लोकल फॉल्ट ज्यादा हो रहे हैं तो वहीं बिजली ट्रांसफार्मर भी बुरी तरह हांफने लगे है, बिजली विभाग विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने को दिन रात जुटा हुआ है।