लवकुशनगर: लवकुशनगर कॉलेज में टाइमिंग की गड़बड़ी से 7 छात्र परीक्षा से वंचित, प्रबंधन पर गंभीर आरोप
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 6, 2026
लवकुशनगर के शासकीय महाविद्यालय में बीकॉम सेकेंड ईयर की परीक्षा के दौरान समय सारणी में गड़बड़ी के चलते 7 छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए। छात्रों ने बुधवार की दोपहर 12 बजे आरोप लगाया कि कॉलेज और विश्वविद्यालय की अलग-अलग टाइमिंग के कारण भ्रम की स्थिति बनी। जहां नियमित परीक्षा समय सुबह 9 से 11 बजे था, वहीं संबंधित पेपर का समय दोपहर 2 से 4 बजे दर्शाया गया था।