नगरी: नगरी में कोयला लेकर लौट रहा बाइक सवार दुकान में घुसा, चालक गंभीर रूप से घायल
Nagri, Dhamtari | Apr 19, 2026 नगरी के बस स्टैंड क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 10 निवासी घनशु विश्वकर्मा रोजाना की तरह जंगलपारा से दो बोरी कोयला लेकर अपने बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के पास वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे कमल कपड़ा दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए।