कोलारस: पचावली गांव में धान के खेत में करंट लगने से किसान की मौत
शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील के पचावली गांव में शनिवार शाम 6 बजे के लगभग एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह धान के खेत में पानी भरने के लिए मोटर चालू कर रहा था। करंट लगने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक मृतक राधेश्याम दांगी, संगेश्वर गांव का रहने वाला था। वह पचावली गांव में धान के खेत में काम कर रहा था।