कटंगी: मंदिर परिसर में बैठी महिलाएं, शराबियों में दहशत, शराब बिक्री में आई गिरावट
तहसील क्षेत्र के ग्राम सेलवा में करीब 1 माह से शराब दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान गाँव के बीचोंबीच और मंदिर के सामने होने से धार्मिक माहौल बिगड़ रहा है। इसीलिए इसे गांव के बाहर विस्थापित किया जाए। अपनी इस मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय, आबकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित स्थानीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।