मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने मारपीट मामले में फरार तीन अभियुक्त के घर पर चिपकाए इश्तेहार
जिले की जितना थाना पुलिस ने टी आर नंबर 282/26 मारपीट मामले मे फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार का विधिवत तामिला किया है। पुलिस ने उपस्थित लोगो के समक्ष डुगडुगी बजाकर अभियुक्त फुल मोहम्मद अंसारी, काले अंसारी, जाफर अंसारी के बिजबानी घर पर इश्तेहार चिपकाया। न्यायालय के निर्देश पर उक्त कार्रवाई हुई। जानकारी सोमवार की शाम 8 बजे मिली।