राजगढ़: लम्बोर बड़ी में दिनदहाड़े बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को बापर्दा किया गिरफ्तार
Rajgarh, Churu | Apr 17, 2026 लंबोर बड़ी में दिनदहाड़े बुजुर्ग दुकानदार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पीडि़त ने अपने दामाद पर जान लेवा हमला करवाने का आरोप लगाया था। मामले में फरार आरोपी प्रवीण सोनी निवासी आदर्श कॉलोनी भट्टू हरियाणा को बापर्दा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।