कटनी नगर: कटनी-बीना रेलखंड पर सिग्नल वायर चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार, आरपीएफ कर रही जांच
कटनी-बीना रेलखंड पर सिग्नल सिस्टम से जुड़ी कीमती कॉपर वॉयर चोरी का बड़ा मामला सामने आया है इस घटना में शामिल 4 आरोपियों को RPF पुलिस ने गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है इस संबंध में आज शनिवार दोपहर 3:00 बजे आरपीएफ थाना प्रभारी ने जानकारी दी। कॉपर वॉयर चोरी के कारण 4 मालगाड़ियां और 2 यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई थी। 5 से 8 अप्रैल के बीच घटना हुई थी।